RegionalTop News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ये घटना बहुत कष्टकारी है

हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या व पत्नी सोनम के लापता होने के मामले से जब पर्दा उठा तो हर कोई दंग रह गया। अब इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है। सीएम मोहन ने कहा कि इंदौर के नवविवाहित युगल से जुड़ी घटना से आहत हूं। हम सबको सबक मिलता है। यह बहुत कष्टकारी घटना है।

एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह बात सही है कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की जो घटना हुई है, ये समाज के लिए सबक भी है और बहुत दर्दनाक घटना भी है। आगे से हमको कई सारे सबक मिलते हैं। खासकर बच्चों को भी, जब संबंध बनाते हैं विवाह में दो परिवार जुड़ते हैं। बहुत बारीकी से सारी बातों का भी ध्यान रखने की जरूरत भी है। उन्होंने कहा कि आगे जाकर के बच्चों को इस इतनी दूर जाने दने के लिए विचार करने की जरूरत है। लेकिन मैं तो आज इस घटना से आहत हूं, हम सबको सबक मिलता है बहुत कष्टकारी घटना है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH