RegionalTop News

सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा एक्शन, सिरसा के तहसीलदार पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से किया गया सस्पेंड

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन लेते हुए एक तहसीलदार को तत्काल प्रभाव सस्पेंड कर दिया है। सिरसा जिले के तहसीलदार भवनेश कुमार को निलंबित करने के आदेश जारी हुए हैं। निलंबन अवधि के दौरान भवनेश कुमार का हेडक्वॉर्टर डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड पंचकूला रहेगा।

इस एक्शन के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में, किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह कार्रवाई सरकार के संकल्प को दर्शाती है कि प्रदेश में ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित किया जा रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH