RegionalTop News

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट बैठक, चुनाव से पहले पूरा करेंगे काम

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिरे से कैबिनेट की बैठक बुलाई है. मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में शुक्रवार को शाम चार बजे से यह बैठक शुरू होगी. बैठक में सीएम नीतीश कुमार के अलावा सभी विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि चुनावी साल में मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दे सकते हैं. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव से पहले सरकार जनता से किए वह सभी वादे पूरे कर लेना चाहती है, जो राज्य के लोगों के साथ किया था.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार इस बात को कह चुके हैं कि चुनाव से पहले सभी काम को पूरा कर लेना है. मुख्यमंत्री कई दफे कह चुके हैं कि सभी काम को पूरा करने के बाद ही जनता के सामने वोट मांगने के लिए जाएंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव से पहले जो भी कैबिनेट की बैठक होगी वह काफी अहम होगा. कैबिनेट की बैठक में सरकार उन प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाएगी जो काफी अहम हैं. राज्य में अबतक लाखों लोगों को नौकरी मिल चुकी है और सरकार लगातार इस पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं से 12 लाख नौकरी और रोजगार का वादा किया था, जिसे वह हर हाल में पूरा कर लेना चाहते हैं.

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH