Top NewsUttar Pradesh

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने पर सीएम योगी ने मीराबाई चानू और बिंद्यारानी देवी को दी बधाई

लखनऊ। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत को वेटलिफ्टिंग इवेंट में चार मेडल मिले। बिंदिया रानी ने 202 किलो वजन उठाकर 55 किग्रा कैटिगरी में सिल्वर अपने नाम किया। इससे पहले भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

वहीं, सीएम योगी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने पर दोनों को बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्ववीट किया,#CommonwealthGames2022 की भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में सुश्री @mirabai_chanu ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए माँ भारती को स्वर्ण पदक से गौरवभूषित किया है।
#CWG2022 में भारत के लिए प्रथम स्वर्ण पदक प्राप्त करने की आपको ढेरों बधाई और शुभकामनाएं! हमें आप पर गर्व है।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, बिंद्यारानी देवी जी को #CommonwealthGames2022 की भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतने की बहुत-बहुत बधाई। आपके अथक परिश्रम और ध्येयनिष्ठा से प्राप्त यह ऐतिहासिक विजय असंख्य खिलाड़ियों हेतु प्रेरणा सिद्ध होगी।आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं!

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH