Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, संबोधन में कही ये बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के उपरांत स्वतंत्र भारत में अपना स्वयं का संविधान लागू किया।

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधानविदों और विशेषज्ञों के अनुसार हमने देश में लागू किया पिछले 74 वर्षों से यह भारत में जाति धर्म संप्रदाय क्षेत्र या अन्य तमाम अवरोधों को पूरी तरह समाप्त करते हुए कसौटी पर उतरा है।

सीएम ने अपने भाषण में कहा कि यह भारत की संविधान की महानता है कि दुनिया के अंदर आधुनिक लोकतंत्र के रूप में स्थापित करने वाले तमाम वो देश जो अपने को आज की विवशता के अनुसार सबसे प्रगतिशील मानते हैं। उन्होंने लंबे समय तक लिंग भेद के आधार पर महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। तमाम दबी कुचली परंपराओं को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से अलग किया था लेकिन भारत दुनिया का वो देश है जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बातो भी सुनिश्चित किया था कि भारत अंदर लिंग के आधार पर जाति, मत मजहब, क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा और भारत के एक वयस्क मतदाता को अपना मताधिकार करने भारत के अंदर एक सरकार बनाने के लिए पूरा अधिकार दिया।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH