Top NewsUttar Pradesh

अयोध्या में बोले CM योगी- 500 वर्ष बाद अपने स्‍थान पर विराजेंगे रामलला

अयोध्या। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज गुरुवार को भरतकुंड में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्‍या का वैभव सारी दुनिया देखेगी। बता दें 2022 में सीएम बनने के बाद वह आज पहली बार भगवान राम के अनुज भरत की तपस्थली पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में करीब 18 घंटे बिताए। भगवान का दर्शन पूजन कर उन्होंने जहां एक ओर अपनी आस्था अर्पित तो वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर शासकीय दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अयोध्यावासियों से अपना नेह-नाता हनुमानगढ़ी पर लोगों का अभिवादन कर और प्रगाढ़ किया।

उन्होंने अयोध्या दौरे की शुरुआत संकट मोचन के दर्शन-पूजन से की। उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया। संकट मोचन का दर्शन कर सीएम ने सुखी-स्वस्थ उप्र की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला का दर्शन व आरती की। रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। ट्रस्ट व निर्माण एजेंसी से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया।

योगी ने रामजन्मभूमि परिसर में कार्यरत श्रमिकों से भी हालचाल पूछा। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने आयुक्त सभागार में रामनगरी की विकास योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति जानी। हालांकि, अयोध्या नगर से आयुक्त सभागार तक पहुंचने के लिए उन्हें सड़क मार्ग से नाका होते हुए शहर के भीतर से आना पड़ा। इस दौरान उनकी एक झलक पाने की लोगों की लालसा भी सातवें आसमान पर दिखी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH