Top NewsUttar Pradesh

जौनपुर में बोले सीएम योगी- जो राम को लाये हैं जनता उनको पूर्ण बहुमत के साथ लाएगी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जौनपुर में एक जनसभा को सम्बोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में रोज, भगदड़, मारपीट और अराजकता दिख रही है। जब ये सत्ता में रहे होंगे तब कैसे यूपी की जनता का खून चूसकर उनका शोषण किया होगा, ये किसी से छिपा नहीं हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। दुनिया में देश का मान सम्मान बड़ा है। 140 करोड़ भारतीयों को आतंक से मुक्ति मिली है। सरकार की सारी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही हैं। अब गरीबों को इलाज के लिए दर- दर भटकना नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान के प्रेमी हैं वह पाकिस्तान चले जाएं। ऐसे लोगों को पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है और पाकिस्तान की 23 करोड़ जनता भुखमरी के कगार पर है। मोदी के नेतृत्व में देश अब इतना मजबूत हो चुका है कि किसी में अब हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आंख उठाकर भी देख सके। देश में औरंगजेब की आत्मा फिर से जिंदा नहीं होने दिए जाएगा। भाजपा के शासन सत्ता में रहते ऐसा कभी नहीं हो सकता है। आज देश की जनता विकास चाहती है।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में अगर मोदी ने रामलाल को विराजमान किया है तो आज आतंकवादियों के राम नाम सत्य की यात्रा भी निकल रही है। जो राम को लाएं हैं, जनता उनको पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में स्थापित करने जा रही है। आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाई किया जा चुका है।

सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश में गुंडों का राज नहीं बल्कि कानून का राज चलता है। इस अवसर पर सांसद सीमा द्विवेदी, पर्यटन मंत्री राजवीर सिंह,खेल मंत्री गिरीश यादव, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फंटू,पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दूबे, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, चेयरमैन कपिल मुनि, सुशील मिश्रा, संतोष मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH