Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ में बने उत्तर भारत के सबसे बड़े मॉल ‘लुलु’ का सीएम योगी आज करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में बने उत्तर भारत के सबसे बड़े मॉल ‘लुलु माल’ का उदघाटन करेंगे। लखनऊ में लुलु मॉल 2.2 मिलियन वर्ग फीट में बनाया गया है। यहां सबसे खास लुलु हाइपर मार्केट है। इसके साथ कई ब्रांड के शोरूम भी खोले गए हैं। मॉल में 15 रेस्टोरेंट और कैफे हैं। 25 ब्रांड आउटलेट के साथ फूड कोर्ट भी है, जिसमें 1600 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।

लुलु मॉल लखनऊ में सबसे अच्छे आभूषण, फैशन और प्रीमियम वॉच ब्रांड के साथ एक डेडिकेटेड वेडिंग शॉपिंग एरिया भी होगा। 11 स्क्रीन वाला पीवीआर सुपरप्लेक्स इस साल के आखिर में लॉन्च किया जाएगा. इसमें P[XL] और 4DX स्क्रीन और प्रीमियम LUXE ऑडिटोरियम होगा. मॉल में 3000 से अधिक वाहनों के लिए एक मल्टी-लेवल पार्किंग की सुविधा भी होगी।

उत्तर प्रदेश में लुलु ग्रुप के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन ने कहा कि “लखनऊ के इस मॉल में हमारा अपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय सबसे बड़ा इनडोर एंटरटेनमेंट सेंटर, फंटुरा और लुलु हाइपरमार्केट भी होगा। अत्याधुनिक फूड कोर्ट और आकर्षक मनोरंजन आउटलेट के साथ भारत के कुछ सबसे बड़े रिटेल ब्रांडों के साथ मॉल को इस कैपिटल सिटी तथा उसके आस-पास के निवासियों के लिए एक पारिवारिक गंतव्य बना देगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH