Top NewsUttar Pradesh

अपना घर बनवाने जा रहे लोगों को सीएम योगी के इस आदेश के बाद मिल सकती है बड़ी राहत

लखनऊ। अपना घर बनवाने की चाह रखने वालों को सीएम के एक बयान से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सीएम योगी ने कहा है कि बालू, मौरंग, गिट्टी की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि न की जाए। अधिकारी इसका ध्यान रखें। सीएम योगी ने कहा कि बालू, मौरंग, गिट्टी का आम आदमी से सीधा जुड़ाव है।

उन्होंने कहा है कि लगातार प्रयासों से प्रदेश में खनन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता आई है। खनन कार्य से जुड़े सभी हितधारकों के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए। खनिजों व उप खनिजों का मूल्य नियंत्रण में रहें।

अपने आवास पर आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े जलाशयों, बांधों की ड्रेजिंग कराकर पर्याप्त मात्रा में उनकी उपलब्धता करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जाए। 2016 से बालू मौरंग की रॉयल्टी दरों में बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि खनन कार्यों के संबंध में अंतर्राज्यीय परिवहन के लिए विनियमन शुल्क की दर में वृद्धि पर विचार किया जाना चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH