Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा एलान, पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ाया जाएगा वैट

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में उत्तर प्रदेश का कुल राजस्व संग्रह ₹58,700 करोड़ था, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर लगभग ₹01 लाख करोड़ हो गया है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के लक्ष्य ₹31,786 करोड़ के सापेक्ष ₹32,386 करोड़ संग्रह हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए ₹1.50 लाख करोड़ के जी.एस.टी. और वैट संग्रह लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति के लिए ठोस कोशिशें की जाएं।

सीएम योगी ने आगे कहा कि व्यापक जनहित में यूपी सरकार ने राज्य में वैट की दर में बढ़ोत्तरी अथवा अन्य कोई नया कर नहीं लगाया है। आज पेट्रोल/डीजल पर सबसे कम वैट की दर उत्तर प्रदेश में है। निकट भविष्य में भी वैट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। राज्य कर विभाग द्वारा किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। सतत प्रयासों से वर्तमान में जी.एस.टी. पंजीकृत व्यापारियों की संख्या 26 लाख से अधिक हो गई है। आगामी 06 माह में इसे 30 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। व्यापारियों को जी.एस.टी. पंजीयन/रिटर्न दाखिल करने के फायदों के बारे में जानकारी दी जाए तथा छोटे कस्बों में संगोष्ठी इत्यादि का आयोजन करें।

सीएम योगी ने कहा कि राजस्व संग्रह में आगरा, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या आदि जोन ने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। इनके बेस्ट प्रैक्टिस को अन्य जोन भी अपनाएं। राजस्व की चोरी राष्ट्रीय क्षति है। कार्यशैली को बेहतर करने के साथ कर चोरी पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। पूर्ण तैयारी के साथ छापेमारी की कार्रवाई की जाए तथा इंटेलिजेंस को और बेहतर किया जाए। देश और प्रदेश के विकास में व्यापारी तथा उद्यमी बंधुओं का बड़ा सहयोग है। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी उद्यमी व व्यापारी का उत्पीड़न न हो।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH