Top NewsUttar Pradesh

संभल: कोल्ड स्टोरेज की इमारत गिरी, 30 लोग मलबे में दबे; मौके पर पहुँची बचाव टीमें   

संभल। उप्र के संभल जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत के गिरने से करीब 20 से 30 लोग मलबे में दब गए हैं। हादसा चंदौसी स्थित मवई गांव के कोल्ड स्टोरेज में हुआ है। फैजगंज पुलिस के साथ राहत और बचाव कार्य के लिए टीम मौके पर पहुंच रही है।

जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर अलर्ट हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल अधिकारियों को पहुंचने के निर्देश दिए। हादसे के बाद सूचना मिलते ही गांव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मिलकर बचाव अभियान भी शुरू किया। साथ ही जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का प्रयास भी शुरू किया। हादसे से बचे परिवार को अन्य लोग अपनों को मलबे में तलाशने की कोशिश में जुटे दिखे।

बंद की गई अमोनिया गैस

बताया जा रहा है कि इमारत ढहने के बाद वहां अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। दमकल विभाग की टीम किसी तरह मास्क पहनकर अंदर पहुंची और गैस का रिसाव बंद किया। इसके बाद खतरा टला।

साथ ही जानकारी मिल रही है कि अभी तक एक मजदूर को मलबे से निकाला गया है। वहीं करीब 7 से 8 जेसीबी मशीन मलबे को हटाने के काम में जुटी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। ताकि निकाले जाने वालों को फौरन उपचार दिया जा सके।

मुख्यमंत्री हादसे का लिया संज्ञान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल अधिकारियों को पहुंचने के निर्देश दिए। सीएम ने निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। सीएम के निर्देश पर मौके पर एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंची हैं।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH