City NewsTop NewsUttar Pradesh

आगरा में 8000 फीट की ऊंचाई से कूदा कमांडो, हाईटेंशन लाइन में पैराशूट फंसने से मौत

लखनऊ। आगरा में पैरा जंपिंग ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां 8 हजार फीट की ऊंचाई से कूदे नेवी कमांडो का पैराशूट हाईटेंशन लाइन में फंस गया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में घायल कमांडो को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां भारतीय सेना के पैरा बटालियन का ड्रॉप जोन है। सेना के जवान यहां नियमित तौर पर पैराशूट जम्पिंग का अभ्यास करते हैं। बताया गया है कि जम्मू कश्मीर में तैनात कमांडो अंकुर शर्मा यहां एक्सरसाइज कोर्स के लिए आए थे। उन्होंने अभ्यास के दौरान पैराशूट से जंप किया था।

एक स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, मलपुरा के एक गांव में छुट्टी पर आए एक जवान ने बताया कि वे किसी काम से खेत पर गए थे। तभी पैराशूट जम्पिंग कर रहे एक जवान को हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद नीचे गिरते हुए देखा। इसके बाद गांव वालों की मदद से घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया गया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। वहीं जानकारी के बाद सेना के अधिकारी भी मौके पर आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद घायल जवान दर्द से कराह रहा था। बता दें कि आगरा खेरिया में भारतीय वायुसेना छावनी भी है। यहां सेना और वायुसेना के अभ्यास चलते हैं। वहीं मलपुरा में ड्रापिंग जोन भी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH