NationalTop News

कर्नाटक में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, बीजेपी ने मानी हार

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में लगातार आंकड़े बदल रहे हैं, अब कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 117 सीटें और भाजपा 83 सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा अपने गढ़ बेंगलुरु में भी पिछड़ गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

मंदिर पहुंचे एचडी कुमारस्वामी, रुझानों में मिल रही हार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम की मतगणना के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बेंगलुरु के एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं। रुझानों में जेडीएस को बड़ी हार मिलती दिख रही है।

कांग्रेस ने जश्न मनाना शुरू किया

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रुझानों में पार्टी को बहुमत मिलते देख जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता अपने नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं।

सीएम बसवराज बोम्मई आगे

कर्नाटक के सीएम और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

जगदीश शेट्टार पीछे

भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के बोम्मई सरकार के 8 मंत्री भी पीछे चल रहे हैं।

डी के शिवकुमार बड़े अंतर से आगे

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार अपनी सीट से बड़े अंतर से आगे चल रहे है। शिवकुमार कनकपुरा से 8 हजार वोटों से आगे हैं।

मेरे पिता की सरकार ने अच्छा काम किया था

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेटे और कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्दरमैया ने कहा कि एक बेटे के रूप में मैं निश्चित रूप से अपने पिता को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा। पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था। इस बार भी अगर वे सीएम बनते हैं तो भाजपा सरकार ने जो कुशासन दिया है, वह उनके द्वारा ठीक किया जाएगा। इसलिए राज्य के हित में भी मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए।liveup

 

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH