RegionalTop News

बिहार में कांग्रेस विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, पंखे से लटकता मिला शव

पटना। कांग्रेस नेता और बिहार के कटिहार जिले के कड़वा विधानसभा सीट से विधायक शकील अहमद खान के बेटे ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। फौरन पटना पुलिस के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। एसएफएल की टीम को जांच के बुलाया गया। वहीं शकील अहमद खान गुजरात में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना लौट रहे। कांग्रेस विधायक के आवास पर नेताओं और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

शकील खान के बेटे का नाम- अयान है। वह 18 साल का था। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक के बेटे अयान ने रात में खाना खाया और इसके बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। सुबह हुई तो फंदे से झूलता हुआ उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही खुद बिहार पुलिस चीफ डीजीपी विनय कुमार मौके पर पहुंच गए. बिहार पुलिस के अन्य आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए. एफएसएल को भी मौके पर बुलाया गया है।

बता दें कि शकील अहमद खान बिहार के कटिहार जिले के कड़वा विधानसभा सीट से विधायक हैं। खान का सरकारी आवास सचिवालय थाना क्षेत्र में है। खान फिलहाल बिहार से बाहर हैं। पार्टी में इस खबर से शोक व्याप्त है। कांग्रेस नेता खान के आवास पर पहुंच रहे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH