मुंबई। एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह को सार्वजनिक रूप से फांसी देने की मांग की है। एनसीपी के विधायक ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ के नाम पर एक राज्य और उसकी महिलाओं को बदनाम किया गया। तीन का आधिकारिक आंकड़ा 32,000 के रूप में अनुमानित किया गया था। इस काल्पनिक फिल्म को बनाने वाले को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए। आव्हाड इसके पहले भी विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि रामनवमी और हनुमान जयंती राज्य में दंगे कराने के लिए मनाए जाते हैं।
बता दें कि धर्मांतरण और आतंकवाद के मुद्दों पर आधारित एवं राजनीतिक विमर्श को पोलराइज करने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को बीजेपी शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया जा चुका है।
वहीं, कुछ विपक्षी दलों के नेताओं ने फिल्म में नफरत को कथित तौर पर बढ़ावा दिये जाने को लेकर इसकी आलोचना की है। साथ ही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में इस फिल्म के प्रदर्शन पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। एक तरफ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है, तो दूसरी तरफ इसे लेकर सियासत भी जमकर हो रही है।




