Uttar Pradesh

गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोप में रसोइया गिरफ्तार

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक रसोइये को थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने यह बताया कि टीलामोड़ थाना क्षेत्र में मोहन नगर-वजीराबाद मार्ग पर स्थित पसौंडा गांव के एक होटल पर थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोप में बिहार के किशनगंज निवासी नसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मिश्रा ने बताया कि इस मामले में नसीरुद्दीन के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 269 (जीवन को खतरा पैदा करने वाली बीमारी फैलाने का कृत्य) और 270 (संक्रमण फैलाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इससे पहले अक्टूबर 2021 में भी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिहानीगेट के एक होटल में एक शख्स का थूक लगाकर रोटी बनाने की ​वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने के बाद प्रशासन एक्शन में आया था। थूक लगातार खाना बनाने का वीडियो देख लोगों में नाराजगी फैली थी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया था।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH