NationalTop News

फिर डराने लगा कोरोना, देश में पिछले 24 घंटों में आए 12 हजार से अधिक केस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की चौथी लहर की आहट सुनाई दे रही है। संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 12 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। बता दें कि फरवरी के बाद पहली बार 10 हजार का आंकड़ा पार हुआ है।

भारत में बीते 24 घंटे में 12,213 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 58,215 एक्टिव केस हो गए हैं, जो कि कुल मामलों का करीब 0.13 प्रतिशत है। रिकवरी रेट राहत देने वाली है।

देश में फिलहाल 98.65 प्रतिशत की दर से लोग स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि, इसमें भी हाल के दिनों में कमी देखी गई है। बीते 24 घंटे की बात करें तो देश में कुल 7624 लोगों ने इस महामारी को मात दी है।

अकेले महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,024 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इस दौरान दो की मौत हुई है।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,375 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 7.01 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है। हालांकि संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH