NationalTop Newsमुख्य समाचार

कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, केजरीवाल को बताया था खालिस्तान समर्थक

नई दिल्ली। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके कथित बयानों के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

अब उनकी केस खारिज करने की याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। इस मामले में पूरा आदेश आना बाकी है। कुमार के खिलाफ रोपड़ में केस दर्ज हुआ था। कुमार पर आरोप है कि उन्होंने केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध के गलत आरोप लगाए। हाईकोर्ट के इस फैसले से आम आदमी पार्टी और पंजाब में CM भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार को बड़ा झटका लगा है।

पंजाब पुलिस ने रोपड़ के थाना सदर में कुमार पर केस दर्ज किया था। इसके बाद कुमार को सम्मन तामील करवाने पुलिस उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंची। इसकी तस्वीरें खुद कुमार विश्वास ने ट्वीट की था। उन्होंने सीएम भगवंत मान को आगाह भी किया कि वह जिसके कहने पर यह सब कर रहे हैं, वह मान और पंजाब को धोखा देगा।

इस मामले में रोपड़ में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिसमें शिकायत करने वाले ने बताया कि वह आप समर्थकों के साथ गांवों में लोगों की शिकायतें निपटाने के लिए घूम रहा था। इस दौरान कुछ नकाब पोश व्यक्तियों ने उन्हें रोककर खालिस्तानी कहा। ये सब कुछ तब शुरू हुआ जब कुमार विश्वास ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलगाववादियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH