SportsTop News

दिल्ली में CSK की दमदार जीत: 8 विकेट से DC को हराया, संजू सैमसन की 87 रन की मैच जिताऊ पारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 87 रन की नाबाद पारी खेली। मैच में दिल्ली के कप्तान Axar Patel ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम की ओर से समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 17.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 159 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। उनके साथ कार्तिक शर्मा ने भी 41 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

इससे पहले चेन्नई के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। टीम की ओर से नूर अहमद ने 2 विकेट लिए, जबकि अकील होसेन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट हासिल किया। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के 10 मैचों में 10 अंक हो गए हैं और टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के 10 मैचों में 8 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर बनी हुई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH