NationalTop News

दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, अंडरवर्ल्ड नेटवर्क पर बड़े खुलासों की उम्मीद

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम डोला को अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से भारत डिपोर्ट कर लिया गया है। खुफिया एजेंसियों के एक बड़े ऑपरेशन के बाद उसे देश लाया गया, जहां अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सलीम डोला को बुधवार सुबह एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया, जहां औपचारिक रूप से उसकी डिपोर्ट प्रक्रिया पूरी की गई। फिलहाल वह खुफिया एजेंसियों की निगरानी में है और उससे लगातार पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि सलीम डोला को हाल ही में इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था। कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उसे भारत भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंपा जा सकता है, जहां आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई होगी। एजेंसियों को उम्मीद है कि सलीम डोला से पूछताछ के दौरान अंडरवर्ल्ड नेटवर्क, उसके संपर्कों और कई पुराने मामलों से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं। मुंबई पुलिस भी इस मामले में विस्तृत पूछताछ की तैयारी कर रही है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH