नई दिल्ली। तुर्की और सीरिया में आये विनाशकारी भूकंप से मृतकों की संख्या 1300 के पार हो गई है जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या भी और बढ़ सकती है। तुर्किये की न्यूज वेबसाइट ‘अल सबाह’ के मुताबिक, देश में अब तक 912 लोगों की जान चली गई है। 5385 लोगों के घायल होने की खबर है। सीरिया में 386 लोग मारे गए और 639 जख्मी हैं। दोनों देशों में मरने वालों की कुल संख्या करीब 1300 बताई गई है। लेबनान और इजराइल में भूंकप के झटके लगे हैं लेकिन किसी की मरने की खबर नहीं है।
मिडिल ईस्ट के चार देश आज सुबह भूंकप से हिल गए। तुर्की, सीरिया, लेबनान और इजराइल में भूंकप आया है। सबसे ज्यादा असर तुर्की में हुआ है। तुर्किये और उसके नजदीक सीरिया के इलाके तहस-नहस हो चुके हैं। दमिश्क, अलेप्पो, हमा, लताकिया समेत कई शहरों में इमारतें गिरने की खबर है। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्कीये में आए भूकंप में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।
भारत से NDRF की टीम रेस्क्यू अभियान के लिए तुर्की जाएगी। इसके साथ राहत सामग्री भी जल्द से जल्द तुर्की के लिए रवाना की जाएगी। तुर्की में भूंकप का पुरान इतिहास रहा है। पिछले 24 वर्षों में आए भूकंपों की वजह से तुर्की में 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जब भी 7 रिक्टर के ऊपर भूंकप आया भारी तबाही आई। तुर्की में आज आए भूंकप की तीव्रता 7।8 थी। इससे पहले 1939 में इतनी तीव्रता का भूंकप आया था। उसमें 32,700 से ज्यादा लोग मारे गए थे।




