मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो इनदिनों वायरल हो रहा है जिसमें वो फ्लाइट के बिजनेस क्लास के बजाय इकोनॉमी क्लॉस में यात्रा करती नजर आ रही हैं। पठान’ एक्ट्रेस दीपिका इस वीडियो में लोगों के बीच से निकलती हुई वॉशरूम तक जाती नजर आ रही हैं और इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया है।
एक फैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्ट्रेस का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दीपिका और उनके पीछे उनका बॉडी गार्ड चलता हुआ नजर आ रहा है। ट्विटर पर दीपिका के एक फैन क्लब द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, वह सनग्लासेस के साथ ऑरेंज कलर की कैप और स्पोर्ट्स जैकेट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। कई यूजर्स दीपिका पादुकोण को इस बात पर ट्रोल भी कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका को हाल ही में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम अभिनीत ‘पठान’ में देखा गया था। सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (2015) और आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ (2017) को पछाड़कर फिल्म ‘पठान’ पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।




