NationalTop News

दिल्ली सरकार ने 33 अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए, प्रशांत गोयल और नरेंद्र कुमार को अहम जिम्मेदारी

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बुधवार देर रात प्रशासनिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए हैं। सरकारी आदेश में कुल 33 आईएएस और डैनिक्स अधिकारियों के ट्रांसफर की घोषणा की गई है। इनमें पांच अधिकारी ऐसे भी शामिल हैं, जो नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिल गई है। सीनियर आईएएस अफसर प्रशांत गोयल और नरेंद्र कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस ट्रांसफर को कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

order-no-130-1.pdf

नए आदेश के अनुसार, डॉ. नरेंद्र कुमार को फाइनेंस कमिश्नर बनाया गया है। प्रशांत गोयल को फूड और सिविल सप्लाई में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, उनके पास पहले से डीएफसी और डीएससीएससी के सीडीएम का प्रभार भी है। सौम्या सौरभ को उत्तर पश्चिम जिले का डीएम नियुक्त किया गया है।

उपराज्यपाल की विशेष और निजी सचिव सोनिका सिंह होंगी। पहले डीडीए के कमिश्नर के पद पर तैनात सोनिका सिंह को अब उपराज्यपाल की स्पेशल सेक्रेट्री और प्राइवेट सेक्रेट्री बनाया गया है। नवलेंद्र कुमार, जो पहले जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर थे, उन्हें अब सोशल वेलफेयर विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है। हर्षित जैन, जो पहले विधानसभा सचिवालय में जॉइंट सेक्रेट्री थे, उन्हें अब शिक्षा विभाग का जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। हर्षित जैन को 2027 की आम जनगणना के दौरान आवश्यक फैसले लेने की जिम्मेदारी भी दी गई है। मंगल सैन और ओम प्रकाश सैनी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। मंगल सैन को सेंट्रल जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है, जबकि ओम प्रकाश सैनी को डीएसएसएसबी का उपसचिव नियुक्त किया गया है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH