NationalTop News

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर हरियाणा विधान सभा चुनाव से पहले पैरोल मिल गई है। राम रहीम को कोर्ट ने 20 दिन की पैरोल दी है। बता दें कि राम रहीम अपनी ही दो शिष्याओं से रेप का दोषी है। उसे कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।

क्या हैं शर्तें

राम रहीम पैरोल की अवधि के दौरान हरियाणा से बाहर रहेगा। वह हरियाणा नहीं जा सकेगा, बागपत डेरे में रहेगा। वह किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेगा। न ही सोशल मीडिया के माध्यम से कोई राजनीतिक संदेश दे सकेगा। अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन हुआ तो पैरोल रद्द हो जाएगी।

चुनाव आयोग की भी मिली मंजूरी

चुनाव आयोग ने शर्तों के साथ राम रहीम की पैरोल मंजूर की है। कल सुबह-सुबह राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम जाएगा। राम रहीम ने पचास दिन की पैरोल पहले ही ले ली थी। शेष बीस दिन की पैरोल लेने को लेकर राम रहीम ने अर्जी दी थी। ये 11वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH