NationalTop NewsUttar Pradesh

करोड़ों रामभक्तों का सपना पूरा, मंदिर में विराजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी संतों और प्रतिष्ठित हस्तियों समेत सात हजार से ज्यादा लोगों की सभा को संबोधित भी करेंगे. अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह को चेन्नई से लाए गए सुगंधित फूलों से सजाया गया है.

इससे पहले अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई. पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं, कुछ ही देर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत होने जा रही है.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH