RegionalTop News

हरियाणा में अवैध खनन रोकने गए DSP को खनन माफिया ने डंपर से कुचलकर मार डाला

चंडीगढ़। हरियाणा के मेवात में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस प्रशासन का जरा भी डर नहीं है। यहां अवैध खनन रोकने के गए एक डीएसपी को खनन माफिया ने डंपर से कुचल डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक डीएसपी का नाम सुरेंद्र बिश्नोई है। घटना से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर तुरंत अधिकारियों को रवाना कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र विश्नोई तावड़ू में तैनात थे। वह तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारने गए थे। कार्रवाई के दौरान डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई ने खनन स्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की। तभी उन्हें खनन माफिया ने डंपर से टक्कर मार दी।

अपने अधिकारी के डंपर से कुचले जाने पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। वे अधिकारी को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH