InternationalTop News

दुबई क्राउन प्रिंस चौथी बार बने पिता, बेटी का नाम रखा हिंद

अबू धाबी। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम चौथी बार पिता बन गए हैं। बुधवार को शेख हमदान और उनकी पत्नी शेखा शेख ने बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम उन्होंने हिंद रखा है। क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी बेटी के पैदा होने की जानकारी दी है।

चौथी संतान के जन्म की जानकारी देते हुए शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कैप्शन में लिखा है- “हे अल्लाह, उसे अपने प्यार से भरा दिल दें, उसे प्रकाश और मार्गदर्शन का स्रोत बनाएं और उसे स्वास्थ्य और कल्याण के कपड़े पहनाएं।”

दुबई के क्राउन प्रिंस ने अपनी मां शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा अल मकतूम के सम्मान में अपनी बेटी का नाम हिंद रखा है। शेख हमदान पहली बार 2021 में पिता बने थे, जब उन्होंने जुड़वा बच्चों- एक बेटे राशिद और एक बेटी शेखा का स्वागत किया था। फिर 2023 में कपल के घर फिर से किलकारी गूंजी जब उनका तीसरा बच्चा मोहम्मद पैदा हुआ। हिंद के जन्म के साथ ही इस शाही जोड़े के अब चार बच्चे हो गए हैं।

क्या है ‘हिंद’ नाम का मतलब और महत्व?

‘हिंद’ नाम की अरबी संस्कृति में गहरी जड़ें हैं, जो ताकत, कुलीनता और समृद्धि का प्रतीक है। प्राचीन अरब में, इसे धन से भी जोड़ा जाता था क्योंकि इसका मतलब “सौ ऊंटों” से भी होता था। हिंद नाम को बड़े ऐतिहासिक हस्तियों द्वारा अपनाया गया है, जिनमें हिंद बिंत उत्बाह भी शामिल हैं, जो प्रारंभिक इस्लामी इतिहास की एक प्रमुख हस्ती थीं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH