NationalTop News

दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, बात करने से मना किया तो अमानत अली ने छात्रा को मारी गोली

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दुमका जैसी घटना सामने आई है। यहां एक लड़के ने बात नहीं करने पर छात्रा को बीच रोड पर गोली मार दी। हालांकि गोली लड़की के कंधे में लगी। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अमानत अली नाम का मुख्य आरोपी यूपी के मेरठ का रहने वाला है। वह एक स्कूल छात्रा से सोशल साइट पर बातें करता था। जब लड़की ने उससे बातें करना बंद कर दिया तो आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे खत्म करने का फैसला किया।

डीसीपी साउथ ने बताया कि मुख्य आरोपी ने कबूल किया कि वह छात्रा के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में था। छात्रा ने कुछ समय पहले उससे बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह दुखी था और उसने छात्रा को खत्म करने का फैसला किया।इसके बाद उसने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए आरोपी बॉबी और पवन से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मेरी बेटी का पहले इंस्टाग्राम पर और स्कूल में पीछा किया गया था। बीते 7 दिनों में पूरे परिवार ने बहुत ही मुश्किलों का सामना किया है।

उन्होंने कहा कि मेरी बेटी 11वीं क्लास में है। मैंने इसके लिए स्कूल की प्रिंसिपल से अनुरोध किया था। उन्होंने क्लास वर्क वाट्सएप पर भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके पहले ही आरोपी ने घटना को अंजाम दे डाला। उधर, लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH