National

चेकिंग के दौरान आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, ASI शहीद

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू में आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी की जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। शहीद जवान का नाम विनोद कुमार है। विनोद कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

बताया जा रहा है कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान गंगू इलाके के नाके पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी चेकिंग के दौरान कुछ आतंकी उधर से निकल रहे थे। चेकिंग में फंसने के डर से उन्होंने पुलिस और सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई शहीद हो गए हैं।

आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH