NationalTop News

DUSU Election Result 2026: छठे राउंड में अध्यक्ष पद पर यश डबास आगे, उपाध्यक्ष में निर्दलीय दीपांशु शौकीन की बढ़त

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना जारी है। डीयू के खेल स्टेडियम स्थित मल्टीपर्पज हॉल में चार केंद्रीय पदों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मतगणना निर्धारित समय से करीब 90 मिनट की देरी से शुरू हुई। छठे राउंड की गिनती के बाद अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार केंद्रीय पदों के लिए चुनाव हुआ था। इस बार एबीवीपी, एनएसयूआई, आइसा-एसएफआई गठबंधन, एएसएपी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों समेत कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना पूरी होने के बाद डीयू की ओर से आधिकारिक चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

छठे राउंड में अध्यक्ष पद का हाल

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास 7346 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 6760 वोट मिले हैं।

  • यश डबास (एबीवीपी) — 7346 वोट
  • विजय शंकर मीणा (एनएसयूआई) — 6760 वोट

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे

उपाध्यक्ष पद के छठे राउंड के आंकड़ों में निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन सबसे आगे हैं। उन्हें 9379 वोट मिले हैं। एबीवीपी के इशू मौर्य को 4819 और एनएसयूआई के वीर चतरथ को 1337 वोट मिले हैं।

  • दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) — 9379 वोट
  • इशू मौर्य (एबीवीपी) — 4819 वोट
  • वीर चतरथ (एनएसयूआई) — 1337 वोट

सचिव पद पर यश नहीं, रिया छबाड़ी आगे

सचिव पद की बात करें तो छठे राउंड में एबीवीपी की रिया छबाड़ी 6425 वोटों के साथ आगे हैं। एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को 4510 वोट मिले हैं।

  • रिया छबाड़ी (एबीवीपी) — 6425 वोट
  • नम्रता चौधरी (एनएसयूआई) — 4510 वोट

संयुक्त सचिव पद पर एससीएस उम्मीदवार आगे

संयुक्त सचिव पद पर एससीएस के विशेष यादव ने 5413 वोट हासिल किए हैं और वह आगे चल रहे हैं। एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह को 4513, जबकि एनएसयूआई के गोपाल चौधरी को 4145 वोट मिले हैं।

  • विशेष यादव (एससीएस) — 5413 वोट
  • लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी) — 4513 वोट
  • गोपाल चौधरी (एनएसयूआई) — 4145 वोट

मतगणना के सभी राउंड पूरे होने के बाद डूसू के चारों केंद्रीय पदों का अंतिम परिणाम सामने आएगा। फिलहाल अलग-अलग राउंड के साथ उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH