Sports

ड्वेन ब्रावो ने टी20 क्रिकेट में बनाया महारिकार्ड, कोई नहीं है आस-पास

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने टी-20 क्रिकेट में नया रिकार्ड बना दिया है। उन्होंने टी 20 क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर लिए हैं। ब्रावो ने ये कारनामा दुनियाभर की अलग-अलग टी-20 लीग खेलते हुए किया है। अकेले आईपीएल में ही ड्वेन ब्रावो के 183 विकेट्स हैं। ब्रावो के बाद टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के पास हैं। उन्होंने टी 20 क्रिकेट में अब तक 457 विकेट हासिल किए हैं। उसके बाद सुनील नरेन् का नंबर आता है। सुनील नरेन् के नाम टी 20 क्रिकेट में 457 विकेट हैं।

बता दें कि ब्रावो ने ओवल इनविनसीबल्स के खिलाफ मैच में सैम कुर्रन को बोल्ड अपने टी-20 करियर का 600वां विकेट हासिल किया। यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद ब्रावो ने अलग अंदाज में इसका जश्न मनाया और डांस करते दिखे। सोशल मीडिया पर ब्रावो के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।

वहीं, मैच की बात करें तो ओवल इनविनसीबल्स के खिलाफ ब्रावो ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए. इस मैच में ब्रावो के शिकार रिले रोसौव और सैम कुर्रन बने। इस मैच में नॉर्दन सुपरचार्जर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंद पर 7 विकेट पर 157 रन बनाए जिसके बाद ओवल इनविनसीबल्स की टीम 97 गेंद पर 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH