NationalTop News

द्विशा शर्मा मौत मामला: हाई कोर्ट के आदेश पर भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू, दिल्ली एम्स की टीम पहुंची

All India Institute of Medical Sciences Delhi के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम हाई कोर्ट के आदेश के बाद भोपाल पहुंच गई है। टीम ने रविवार सुबह द्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम शुरू कर दिया। डॉक्टरों की यह टीम शनिवार रात दिल्ली से भोपाल पहुंची थी। दरअसल, शुक्रवार को हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए द्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ करने की कोशिश की जाएगी कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या।

इंडिया टीवी से बातचीत में द्विशा के भाई हर्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद भोपाल में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, परिवार की ओर से पैरवी कर रहे वकील अंकुर पांडेय ने कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की जाएगी। द्विशा के पिता ने मामले में कार्रवाई को लेकर मोहन यादव का आभार भी जताया है।

गौरतलब है कि 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में द्विशा शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं। मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। परिवार और दोस्तों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। द्विशा के परिजनों ने उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी पति समर्थ सिंह पुलिस रिमांड में है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान 11 दिनों तक उसकी मदद किसने की और किन प्रभावशाली लोगों के फोन उसे बचाने के लिए आते रहे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH