नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है।
जानकारी के मुताबिक महज 30 सेकेंड में दो बार दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की वजह से धरती हिली। यूपी के नोएडा, लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस कि गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल का जुमला इलाका बताया जा रहा है और भूकंप की तीव्रता 5.2 बताई गई है।
इससे पहले तीन नवंबर की रात को दिल्ली-एनसीआर के साथ ही देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तीन नवंबर शुक्रवार की रात को भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल गए थे। उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 बताई गई थी।




