Uncategorized

एलन मस्क ने अपने डॉग Floki को बनाया ट्विटर का नया CEO

नई दिल्ली। एलन मस्क अपने डॉग Floki को ट्विटर का नया CEO बनाया है। मस्क ने कंपनी के सीईओ की कुर्सी पर बैठे अपने पालतू कुत्ते Floki की एक तस्वीर ट्वीट की, जिसके कैप्शन के साथ लिखा है, ट्विटर के नए सीईओ अद्भुत हैं। यह दूसरे लोगों से काफी अच्छा है और काफी स्टाइलिश भी है।’

मस्क के पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपने विचार व्यक्त किए। एक यूजर ने कहा, मुझे लगता है कि ये काम लेने के लिए यह सही है। जिसपर मस्क ने रिप्लाई किया, वह नौकरी के लिए एकदम सही है। एक अन्य यूजर ने पूछा, क्या ट्विटर नए नेतृत्व में एनिमल एब्यूज की रिपोर्ट करने का विकल्प जोड़ेगा?

पिछले साल दिसंबर में, मस्क ने कहा था कि वह सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को तभी चलाएंगे, जब उन्हें उनकी जगह लेने के लिए कोई नया सीईओ मिल जाएगा। उन्होंने एक पोल के जवाब में बयान दिया, जहां 57.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा था कि उन्हें ट्विटर के सीईओ के रूप में पद छोड़ना चाहिए।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH