BusinessScience & Tech.

दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाते हैं एलन मस्क, एप्पल के टिम कुक दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली।टे स्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क दुनिया में सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले शख्स हैं। मस्क 2021 में करीब 23.5 अरब डॉलर घर ले गए। इसमें से कुछ रकम टेस्ला के शेयरों को बेचकर भी प्राप्त की गई।

ऐपल के टिम कुक सबसे ज्‍यादा वेतन पाने वाले सीईओ में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्हें 2021 में 77.05 करोड़ डॉलर यानी करीब 6 हजार करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिले। NVIDIA के को-फाउंडर और सीईओ जेनसेन हुआंग 50.7 करोड़ डॉलर के साथ तीसरे और नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स इस सूची में चौथे स्‍थान पर हैं।

फॉर्चुन 500 की कंपनियों की सूची में इस साल टेस्ला 65वें स्थान पर रही। कंपनी ने 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2020 की तुलना में 71 प्रतिशत अधिक 53.8 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH