मुंबई। अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दीपिका पादुकोण ने बेस्ट एक्ट्रेस का ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। एक्ट्रेस को भारत के साथ साथ विदेशों में भी काफी पसंद किया गया। अपनी फैन फॉलोइंग और लुक्स से जानी जाने वाली दीपिका पादुकोण ने अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा ‘ उनकी उपलब्धियों के लिए ‘ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021’ हासिल किया। ग्लोबल अवार्ड 2021 में इस साल 3000 से ज्यादा नाम चुने गए थे। जिसको शार्ट लिस्ट करके विनर चुनना काफी कठिन होता क्योंकि हर चुना हुआ नाम अपने क्षेत्र में सर्वोच्च है।
ग्लोबल अवार्ड के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से केवल दीपिका पादुकोण का नाम ही चुना गया , वो एकलौती एक्ट्रेस होने के नाते यह अवार्ड जीत गयी। अपनी एक्टिंग स्किल्स से फैंस के दिलो पर राज़ करने वाली एक्ट्रेस अपनी कड़ी मेहनत से सफलतापूर्ण नाम कमा रही है। साथ ही साल 2018 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया भर के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में स्थान दिया था. जिस सूची में वो एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बनी थ।
दीपिका इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट’ में प्रदर्शित होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री थीं, जो दुनिया भर में एंटरटेनमेंट की फील्ड में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाती है। एक्ट्रेस ने फिल्मों का चयन हो या उनका फाउंडेशन लिव,लव ,लाइफ से सबका दिल जीता है।