Entertainment

जेल की सलाखों से बाहर आए आर्यन खान, मन्नत के बाहर फैंस की भारी भीड़

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज जेल की सलाखों से बाहर आ गए। रिहाई के बाद वो सीधेअपने घर मन्नत पहुंचे। आर्यन करीब 28 दिन बाद वापस अपने घर पहुंचे हैं। आर्यन की एक झलक पाने के लिए लोग उनके घर के बाहर खड़े थे। जिन्होंने ढोल बजाकर आर्यन का स्वागत किया है।

बता दें कि आज सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स खोला गया। जेल की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आर्यन खान को रिहा कर दिया गया। आर्यन को लेने के लिए शाहरुख खान ऑर्थर रोड जेल पहुंचे थे।

रिहाई के समय आर्यन की एक नीली कलर की शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने चहरे पर मास्क लगाया हुआ था। वह इधर-उधर देखे बिना अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। रिहाई के बाद बाउंसरों और बॉडीगार्ड्स द्वारा उन्हें काले शीशे वाली सफेद एसयूवी से तुरंत बांद्रा-वर्ली सी लिंक के माध्यम से अपने बांद्रा स्थित घर की ओर ले जाया गया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH