मुंबई। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में सही कहा है कि पूरा विपक्ष एकजुट है। हम सब मिलकर 2024 में भाजपा को हराएंगे। यह हमारा विश्वास और आत्मविश्वास दोनों है।
संजय राउत ने कहा कि 2024 में हम भाजपा को हराएंगे, ये हमारा विश्वास और आत्मविश्वास दोनों है। राहुल गांधी की बात बहुत समझदारी की बात है। बड़े नेता इसी प्रकार से बात करते हैं। हम एक दूसरे का हाथ पकड़ कर आगे जाएंगे।
बता दें अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में पत्रकारों के विपक्षी एकता पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि पूरा विपक्ष एकजुट है। हम सभी विपक्षी दलों से बातचीत कर रहे हैं।




