InternationalTop News

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुआ धमाका, 5 मकान क्षतिग्रस्त, 1 की मौत

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भयानक धमाके की खबर सामने आ रही है। रविवार को धमाके की इस घटना के कारण इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में एक शख्स की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं, दो अन्य लोग घायल भी हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि अधिकारियों ने इस घटना के बारे में क्या जानकारी दी है।

दरअसल, धमाके की ये पूरी घटना अमेरिका के फिलाडेल्फिया के उत्तरी भाग में स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के हुई है। फिलाडेल्फिया के फायर डिपार्टमेंट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्हें सुबह 5 बजे के करीब धमाके की जानकारी मिली थी। इसके बाद फायर डिपार्टमेंट के कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत अभियान चलाया।

फिलाडेल्फिया के फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया है कि इस धमाके कारण यहां पर करीब पांच घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना में एक शख्स की मौत बो गई है। धमाके के बाद बचाए गए 2 लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। इनमें से एक की हालत स्थिर और दूसरे की हालत गंभीर है। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक धमाके के कारण के बारे में खुलासा नहीं किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH