मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन आर. मयिलसामी का निधन हो गया है। मयिलसामी ने 19 फरवरी को आखिरी सांस ली। वह 57 साल के थे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर मयिलसामी के निधन की पुष्टि की और जानकारी दी एक्टर को कुछ बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद परिवार उन्हें तुरंत ही अस्पताल लेकर भागा। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रमेश बाला ने बताया कि तबीयत खराब होने का बाद परिवार के लोग मयिलसामी को पोरुर रामचंद्र हॉस्पिटल लेकर दौड़े, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में डॉक्टरों ने भी मयलिसामी के निधन की पुष्टि कर दी। मयिलसामी की मौत के बाद उनका आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डबिंग स्टूडियो में अपनी आने वाली फिल्म ‘ग्लासमेट’ के लिए डबिंग करते नजर आ रहे हैं।
Versatile Actor #Mayilsamy ( @mayilsamyR ) Finish his Dubbing for #Glassmate Movie
RELEASING SOON🌊 @angaiyarkannan1@Rajsethupathy1 @actressbrana @santhoshchoreo @dnextoff @teamaimpr pic.twitter.com/WgSvAN5bm3
— D Next (@dnextoff) February 18, 2023




