EntertainmentTop News

गुरुग्राम में फायरिंग से हड़कंप: राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर पर हमला, सुरक्षाकर्मी गंभीर

गुरुग्राम के सेक्टर-40 इलाके में शनिवार देर रात गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ यादव को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसमें उनके सुरक्षाकर्मी कुलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार बदमाश सौरभ यादव के घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी कुलविंदर बाहर आए और जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में कुलविंदर को दो गोलियां लगीं और उनकी हालत गंभीर हो गई।

घायल सुरक्षाकर्मी को तुरंत मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हमलावरों का निशाना सौरभ यादव थे, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार, सौरभ यादव को पहले से जान का खतरा था और विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल की ओर से उन्हें धमकी भी मिली थी। इसी के चलते उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के समय सौरभ यादव घर की पहली मंजिल पर मौजूद थे, जबकि सुरक्षाकर्मी गेट के पास तैनात थे। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH