Top NewsUttar Pradesh

लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता शांतनु तिवारी पर फायरिंग, इलाके में मची दहशत

सुरजीत चानी, लखीमपुर खीरी 

लखीमपुर खीरी। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामेश्वरपुरम इलाके में भाजपा नेता शांतनु तिवारी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की और पीछा करते हुए वाहन में तोड़फोड़ भी की। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी और सदर विधायक योगेश वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH