फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 के चुनाव के दौरान किए गए खर्च में अनियमितता के मामले में दोषी करार दे दिया गया है। सरकोजी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में तय खर्च राशि 2.75 करोड़ डॉलर (लगभग 200 करोड़ रूपए) से दोगुनी राशि खर्च की थी। इस चुनाव में उन्हें अपने विरोध में खड़े हुए फ्रांस्वा ओलांद से हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि, सरकोजी ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।
इसी साल उन्हें अदालत ने भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी, जिसमें से दो साल कम कर दिए गए थे। इसके साथ ही वह 1945 के बाद फ्रांस के पहले ऐसे राष्ट्रपति बने थे, जिसे जेल का मुंह देखना पड़ा हो।
सुनवाई के बाद जज ने कहा कि सरकोजी को जेल जाने की जरूरत नहीं है, वह चाहें तो घर पर एक स्पेशल ब्रेसलेट पहन कर सजा पूरी कर सकते हैं। सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे।




