Regional

चलती कार में महिला से गैंगरेप, पीड़िता को जंगल में छोड़ भागे सभी आरोपी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में महिला से चलती कार में गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। बदमाशों ने ग्वालियर निवासी आदिवासी महिला के साथ कार में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।

मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों ने पीड़ित महिला को खदान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। वारदात के बाद आरोपी महिला को जंगल में छोड़ कर भाग निकले। घटना बिलौआ थाने के जोरासी घाटी में 4 फरवरी की रात हुई है। वारदात के बाद महिला ने ग्वालियर आकर झांसी रोड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

झांसी रोड पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। रफदपुर निवासी लोकेंद्र गुर्जर सहित तीन पर केस दर्ज किया गया है। झांसी रोड पुलिस ने अगली कार्रवाई के लिए मामला बिलौआ थाने को भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH