Top NewsUttar Pradesh

अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में गैस लीक, सात लोग बेहोश

अलीगढ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अमरपुर कोंडला इलाके में स्थित एक मीट फैक्ट्री में देर रात गैस लीक की घटना हुई, जिसके कारण पांच लोग बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात हुई जब फैक्ट्री में काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक फैक्ट्री में गैस का रिसाव होना शुरू हो गया, जिससे वहां काम कर रहे पांच लोग बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोश लोगों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

फैक्ट्री में काम कर रहे थे लोग

दरअसल, फेयर एक्सपोर्ट्स नामक मीट फैक्ट्री में कुछ महिलाएं और पुरुष शाम के समय काम कर रहे थे। अचानक से उनको चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गए। वहीं कुछ अन्य लोगों को भी दिक्कत होनी शुरू हुई। इसके बाद तमाम लोग बाहर आ गए और बेहोश लोगों को अस्पताल भिजवाया गया। बेहोश होने वाले लोगों की संख्या 7 बताई जा रही है, जिसमें 6 महिलाएं और एक पुरुष है। मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई, जिसके बाद मौके पर प्रशासन के लोग पहुंच गए।

मीट फैक्ट्री में हुआ गैस का रिसाव

अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट ने बताया कि यह मीट फैक्ट्री है। शाम के समय सूचना मिली कि अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद हमारी टीम मौके पर तत्काल पहुंची। बताया गया कि वाल्व से चार-पांच मिनट का रिसाव हुआ था। उसमें जो पैकिंग एरिया था, जहां पर फ्रोजन हो रहा था। उसके बगल में पैकिंग एरिया था, वहां पर कुछ महिलाएं थीं, उनकी आंखों में जलन और कुछ प्रॉब्लम हुई। कुल 7 लोग यहां आए हैं। इसमें 6 महिलाएं और एक पुरुष है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की स्थिति ठीक है और वहां पर भी स्थिति नियंत्रण में है। हमारी पूरी टेक्निकल टीम से जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH