CrimeRegionalTop Newsमुख्य समाचार

गाजियाबादः ‘पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता’ लिखकर 11वीं मंजिल से कूदी फैशन डिजाइनर युवती

यूपीः गाजियाबाद की रहने वाली 25 साल की फैशन डिजाइनर युवती ने 11वीं मंजिल से कूदकर  आत्महत्या कर ली। मामला राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी से सुनने को मिला हैं। पुलिन ने मौके से मिले सवा पेज के सुसाइड नोट से ये पता लगाया कि युवती ने काम के तनाव और पिता से अनबन के कारण आत्महत्या की हैं। पुलिस ने आयुषी का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है और सभी पहलुओं पर जांच करने में जुट गई हैं।

दरअसल, सोसायटी के जे-ब्लॉक में 1106 फ्लैट में सतीश दीक्षित रहते हैं। उनके अलावा परिवार में उनकी पत्नी आशा, बड़ी बेटी श्रुति, मझली बेटी आयुषी और छोटा बेटा नितिश रहता है। आयुषी नोएडा के सेक्टर-5 स्थित गौरव स्टूडियो में पिछले तीन साल से फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करती थी। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे आयुषी ने फ्लैट की बालकनी में जाकर मूढ़े पर चढ़कर छलांग लगा दी। आवाज होने पर मां ने जब बालकनी में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वह श्रुति के साथ नीचे दौड़ पड़ीं। दूसरी ओर पिता  को घटना के बारे में जानकारी दी गई।
बालकनी में रखा मूढ़ा
वहीं पिता सतीश दीक्षित ने बताया कि गौरव सेठ देश में बड़े डिजाइनर हैं। आयुषी ने उनके यहां काम करते हुए कई बॉलीवुड  हस्तियों के लिए भी ड्रेस डिजाइन की थी। हाल ही में आयुषी ने करीना कपूर के लिए भी ड्रेस डिजाइन की थी।
विलाप करते परिजन
जानकारी के मुताबिक, आयुषी ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है। करीब डेढ़ पेज के सुसाइड नोट में आयुषी ने लिखा है कि पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता। यह सुसाइड नोट पुलिस को आयुषी के कमरे में बेड से मिला है। सुसाइड नोट में आयुष ने नौकरी के तनाव के बारे में भी लिखा है। अंग्रेजी में लिखे नोट में आयुषी ने लिखा है कि वह वो मुकाम हासिल नहीं कर सकी जो उसे करना चाहिए था।

रोती हुई बड़ी बहन

वहीं जांच में आया है कि आयुषी काफी समय से बेड पर बैठी हुई थी। बेड पर बैठकर ही आयुषी ने सुसाइड नोट लिखा। मां आयुषी के कमरे में आई तो वह लेट गई। उनकी नींद लगने के बाद आयुषी धीरे से उठी और बालकनी में जाकर नीचे छलांग लगा दी।