National

गोवा: शुरूआती रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली। गोवा विधानसभा चुनाव में ताजा रुझान के अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दे रही है। 40 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी 18 सीटों पर, कांग्रेस 12 सीटों पर, आप एक सीट पर, टीएमसी (TMC) पांच सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

गोवा में तृणमूल कांग्रेस का पैर जमाए हुए एक साल से भी कम समय हुआ है। इसके बावजूद तृणमूल ने एमजेपी के साथ मिलकर गोवा विधानसभा चुनाव लड़ा था और आरंभिक रुझानों में पांच सीटें पर बढ़त बनाए हुए हैं. टीएमसी के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी फिलहाल गोवा में हैं और गोवा में चुनाव परिणाम नजर बनाए हुए हैं।

हाल ही में ममता बनर्जी ने पार्टी की बैठक से यह भी कहा, ”यह जीत या हार का कारक नहीं है, तृणमूल तीन महीने के बीच में गोवा के हर घर में पहुंच गई है.” गोवा की 5 विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH