पणजी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 26 सितंबर 2025 को गोवा की राजधानी पणजी के मापुसा नगरपालिका मार्केट स्थित ‘Loja Shamu’ नामक दुकान पर छापेमारी की। यह कार्रवाई Foreign Exchange Management Act (FEMA), 1999 के तहत की गई।
दरअसल, गोवा एयरपोर्ट कस्टम्स ने हाल ही में करीब 35,000 अमेरिकी डॉलर की विदेशी करेंसी जब्त की थी। इसी जानकारी के आधार पर ईडी ने दुकान पर दबिश दी।ईडी टीम को तलाशी के दौरान विदेशी करेंसी (करीब 3 लाख रुपये मूल्य), भारतीय मुद्रा में लगभग 13 लाख रुपये नकद, संदिग्ध लेन-देन से जुड़े चिट्स और रिकॉर्ड्स मिले। साथ ही, दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं जिनमें अवैध सौदों से जुड़ी चैट्स और कॉल डिटेल्स मौजूद हैं।
कैसे होता था कारोबार?
जांच में सामने आया है कि दुकान मालिक लंबे समय से बिना अनुमति विदेशी मुद्रा का लेन-देन कर रहा था। शुरुआती अनुमान के अनुसार इस अवैध कारोबार का मूल्य 2 से 3 करोड़ रुपये तक हो सकता है। जब्त दस्तावेज़ों और डिजिटल डिवाइस की गहन पड़ताल की जा रही हैअधिकारियों का मानना है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। ईडी का कहना है कि फॉरेक्स के अवैध धंधे में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और जांच आगे बढ़ने के साथ और गिरफ्तारियां संभव हैं।




