नई दिल्ली। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनकी सेहत में पहले से सुधार है। डॉक्टरों ने उन्हें ट्यूब के ज़रिए लिक्विड के तौर पर दूध देना शुरू कर दिया है। हालांकि उन्हें होश में आने में अभी कुछ दिन लग सकते हैं।
जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब हो गई थी। वह बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। एंजियोप्लास्टी और ब्रेन डैमेज होने के बाद अब कॉमेडियन के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के उंगलियों के बाद अब उनके शोल्डर में भी मूवमेंट होने लगा है, जिसे डॉक्टर अच्छा संकेत मान रहे हैं।
राजू श्रीवास्तव के परिवार ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “प्रिय सभी, राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया किसी भी अफवाह/फर्जी खबर को प्रसारित करने पर ध्यान न दें। कृपया उसके लिए प्रार्थना करें।”




