Top NewsUttar Pradesh

गोरखपुर चहुंमुखी विकास के साथ एक नई प्रतिष्ठा अर्जित कर रहा है: सीएम योगी

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 125 करोड़ रु लागत की नगरीय योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कहा की मैं इसके लिए नगर निगम परिवार, महापौर, सभी पार्षदों व महानगर वासियों को इन सभी योजनाओं के लिए बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

हम सभी जानते हैं कि विगत पांच वर्ष में गोरखपुर की पूरी तस्वीर बदल चुकी है। यह जनपद माफिया और मच्छर के लिए जाना जाता था। आज गोरखपुर ने अपनी एक नई पहचान बनाई है। पहले गोरखपुर की पोस्टिंग दंड की तरह समझी जाती थी।बी आज गोरखपुर चहुंमुखी विकास के साथ एक नई प्रतिष्ठा अर्जित कर रहा है।

भेदभाव किसी के साथ नहीं होना चाहिए। समाज समरस होकर आगे बढ़ना चाहिए। यही समता हम सभी की सबसे बड़ी ताकत होगी: कुश्ती जैसे आयोजन प्राचीन काल से भारत में पराक्रम व शौर्य को प्रदर्शित करने का माध्यम रहे हैं। आधुनिक काल खंड में अनेक पहलवानों ने कुश्ती के माध्यम से गोरखपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश व देश को एक नई पहचान दी है:

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH